Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: DM inspected Taj Mahal regarding preparations for VVIP visit of G20…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: DM inspected Taj Mahal regarding preparations for VVIP visit of G20…#agranews

192

आगरालीक्स…ताजमहल में हाई क्वालिटी के 100 सीसीटीवी लगेंगे. सुरक्षा को होगा अलार्म. बंदर भी पकड़े जाएंगे. जी20 के वीवीआईपी विजिट की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम नवनीत सिंह चहल तथा सीआईएसएफ आईजी आलोक कुमार के द्वारा आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में जनपद में आने वाले अतिथियों के तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ताज महल का स्थलीय निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधीक्षण पुरातत्व से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. अधीक्षण पुरातत्व ने जिलाधिकारी को बताया कि ताज महल में ऑनलाइन टिकट व्यवस्था को और दुरस्त किया जा रहा है जिससे आने वाले पर्यटक को अव्यवस्था का सामना न करना पड़े.

दोनों अधिकारियों ने इसके बाद ताज महल की व्यवस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में भारतीय पुरातत्त्व विभाग अधीक्षक से व्यवस्था हेतु जानकारी प्राप्त की, जिसपर अधीक्षक ने अवगत कराया कि ताज महल के परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और उच्च गुणवत्ता वाली केविल डाली जा रही है जिसको बन्दर हानि न पहुंचा सकें और सुरक्षा व्यवस्था हेतु अलार्म लगाए जा रहे हैं. शीघ्र ही बंदरों को पकड़ने हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी.

बैठक में डीएम ने पुलिस विभाग से अग्निशमन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की जिसपर सम्बंधित अधिकारी ने अवगत कराया कि सूचना मिलने पर 5 मिनट में अग्निशमन व्यवस्था सक्रिय हो जाती है और ताज महल के बाहर सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा नवीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वीवीआईपी विजिट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाए और ताज महल के प्रत्येक दरवाजे पर चिकित्सा व्यवस्था हेतु पैरामेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताज महल परिसर के आस-पास अस्थाई व्यवसायिक गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा शीघ्र बन्दर पकड़ने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया.

इस अवसर पर सीआईएसएफ कमांडेंट राहुल यादव, एसीपी नगर विकास कुमार, भारतीय पुरातत्व विभाग अधिकारी राज कुमार पटेल तथा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!