आगरालीक्स…आगरा में चल रहे एसआईआर के तहत गणना पत्र के मैपिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा. बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रजेंटेशन के माध्यम से दी ट्रेनिंग, शंकाओं का किया समाधान
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सूरसदन सभागार में विधानसभा आगरा कैंट, व विधानसभा आगरा नॉर्थ के अंतर्गत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर)-2026 में गणना पत्र मैपिंग कार्य की समस्त बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ समीक्षा की एवं बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ के साथ संवाद कर गणना पत्र मैपिंग कार्य को शीघ्रता व गुणवत्तार्ण करने हेतु प्रेरित किया। विधानसभा आगरा कैंट व वो विधानसभा आगरा नॉर्थ के सभी बीएलओ, सुपरवाइजर को गणना पत्र मैपिंग कार्य की उपजिला मजिस्ट्रेट सदर सचिन राजपूत द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया तथा बीएलओ के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में बीएलओ की शंकाओं व समस्याओं का समाधान किया गया। सबसे खराब प्रगति वाले बीएलओ, सुपरवाइजर को गणना पत्र मैपिंग कार्य की विशेष जानकारी भी दी गई। जिलाधिकारी ने बीएलओ, सुपरवाइजर से संवाद कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर)-2026 में गणना पत्र मैपिंग कार्य में तेजी लाने हेतु प्रेरित किया।