आगरालीक्स…आगरा में विश्व स्तनपान सप्ताह में डॉक्टरों ने स्तनपान को लेकर दूर की भ्रांतियां. नवजात बच्चों के लिए स्तनपान कितना जरूरी…इसके लिए किया गया जागरूक
आगरा ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी तथा आईएपी आगरा के अंतर्गत विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर श्रीविनायक हॉस्पिटल आवास विकास आगरा सेक्टर 1 में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे बाल रोग तथा स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा स्तनपान से संबंधित लोगों को जागरूक किया गया तथा स्तन पान से संबंधित सभी भ्रांतियों का निवारण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनीता शर्मा, डॉ शिवानी शिखा, डॉ भारती अग्रवाल, डॉ रेनू शर्मा, के साथ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष कुमार सिंह तथा डॉ नेहा गर्ग उपस्थित रहे। इनके साथ ही समाजसेवी अर्णिका माहेश्वरी, सत्यशील वार्ष्णेय, मनोज कुमार, आरती, महेंद्र कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं श्री विनायक हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ सीमा सिंह ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद प्रेषित किया।