आगरालीक्स …Agra News : आगरा में अल्ट्रासाउंड और आईवीएफ सेंटर के डॉक्टरों का ब्योरा बोर्ड पर दर्ज करना होगा, इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है। ( Agra News : Doctor’s Name Mandatory on Ultrasound & IVF Center board#Agra )
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने अल्ट्रासाउण्ड, आईवीएफ केंद्र को अवगत कराया है कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अन्तर्गत गठित जनपदीय सलाहकार समिति की बैठक में समिति द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार, पीसीपीएनडरटी अधिनियम-1994 जनपद आगरा के अनुमोदन के क्रम में ऐसे चिकित्सक जो एक ही जनपद में दो अलग-अलग केन्द्रों पर अल्ट्रासाउण्ड का कार्य करने हेतु पंजीकृत है,
उन केन्द्रों के स्वामी,संचालक द्वारा केन्द्र पर अल्ट्रासाउण्ड कक्ष के बाहर अल्ट्रासाउण्ड करने वाले चिकित्सक का नाम, योग्यता, पंजीकरण संख्या एवं कार्य करने का समय प्रदर्शित, डिस्प्ले किया जाये तथा स्वामी,संचालक की और से इस आशय (चिकित्सक का नाम, योग्यता, पंजीकरण संख्या एवं कार्य करने का समय) का शपथ पत्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में तीन दिवस के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे, ताकि संकलित विवरण आगामी जिला सलाहकार समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जा सके।