आगरालीक्स …Agra News: आगरा में जमीन से कब्जा हटाने पहुंची आवास विकास परिषद की टीम पर छोड़ा कुत्ता, प्रवर्तन दल के सूबेदार को कुत्ते ने काटा घायल। ( Agra News: Dog attack team during anti encroachment drive#Agra )
आवास विकास परिषद की सिकंदरा योजना सेक्टर दो सी में खाली जमीन पड़ी हुई है, इस जमीन में प्लॉट की बिक्री के लिए 30 सितंबर को ई नीलामी होनी है, ई नीलामी में भाग लेने वाले लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है, झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। इसके बाद आवास विकास परिषद द्वारा कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, 100 से अधिक झोपड़ी को हटाया जा चुका है।
टीम पर छोड़ा कुत्ता
आवास विकास परिषद की टीम बुधवार को सिकंदरा सेक्टर दो व तीन में कब्जा हटाने पहुंची थी, इसी दौरान महिला ने कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने प्रवर्तन दल के लीडर सूबेदार सुनीत कुमार के पैर में काट लिया। घायल प्रवर्तन दल के लीडर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।