आगरालीक्स …आगरा में आवारा कुत्तों के हमले से 10 साल की गुुजन की मौत हो गई, जिम्मेदार कौन, नगर निगम हर महीने 17 कुत्ते पकड़ रहा है, इसमें से 85 प्रतिशत कुत्ते उसी क्षेत्र में छोड़े जा रहे हैं।
आगरा के पश्चिमपुरी गांव गोगई में सोमवार सुबह 10 साल की गुंजन पर 10 12 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था, उसके शरीर पर 26 घाव कर दिए। जिला अस्पताल में इलाज चला और मंगलवार को गुंजन की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर लोग सहम गए हैं। घटनाएं भी बढ़ी हैं और जिला अस्पताल में कुत्ता काटने पर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

हर महीने 17 कुत्ते पकड़ रहा नगर निगम
नगर निगम के पशुपालन विभाग द्वारा कैटल केचर मशीन से कुत्ते पकड़े जाते हैं, इन कुत्तों को पकड़ने के बाद नसबंदी कर छोड़ा जाना चाहिए। जिस क्षेत्र से कुत्तों को पकड़ा गया है उससे अलग दूसरी जगह पर छोड़ा जाना चाहिए।
एक साल में पकड़े गए 205 कुत्ते
नगर निगम के पशुपालन विभाग ने एक साल में 205 कुत्ते पकड़े हैं, इस लिहाज से हर महीने हर महीने औसत 17 कुत्ते पकड़े जा रहे हैं। इन कुत्तों को पकड़ने के लिए, साथ ही आवारा कुत्तों की आबादी का आकलन करने के लिए नगर निगम को सर्वे करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है।
लोग हो रहे परेशान
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है और कुत्ते पकड़े नहीं जा रहे हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। इससे आए दिन कॉलोनियों और बस्ती में विवाद और मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।