आगरालीक्स…आगरा में अमर शहीदों की स्मृति टीम लोगों ने किया रक्तदान. सुबह से लेकर रात तक चला रक्तदान…
अमर शहीदों की स्मृति में पिछले लगभग 10 वर्षों से हर वर्ष टीम प्रारंभ मार्च के तीसरे सप्ताह में रक्तदान शिविर आयोजित करती है। इस बार शिविर का आयोजन एस एन मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष में किया गया। कामकाजी दिवस होने के कारण रक्तदाताओं को पूरे दिन में कभी भी रक्तदान करने के लिए निवेदन किया गया था। लगभग 25 मतदाताओं ने इस शिविर के लिए अपना पंजीकरण कराया और शाम तक 18 रक्तदाता रक्तदान कर चुके थे शेष रक्तदाता दाता रात्रि में आकर रक्तदान करेंगे।

प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी से अंकुर शंकर गौतम ने बताया कि ये शिविर हमारी देशभक्ति की भावना से जुड़ा है और हमारी अच्छी आदत बन गया है इस बहाने हम जरूरतमंदों की मदद कर पाते हैं। प्रशांत गोस्वामी और मोहित जैन के साथ अनुकृति सिंह ने शिविर संचालन का कार्यभार संभाला। खबर लिखे जाने तक डॉ सलोनी बघेल, गोविंद शाक्य, तुषार गुप्ता, उज्ज्वल आर्या, यशराज सिंह, उपेंद्र अवस्थी, शुभांशु पचौरी, कार्तिकेय शर्मा, सरजू गुप्ता, सूरज सारस्वत, कौशल शर्मा, आयुष गुप्ता, अमित डुनेरिया, सहज होरा आदि ने रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज रक्तकोष से विभागाध्यक्ष डॉ नीतू चौहान, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रेम सिंह, डॉ यतेंद्र मोहन, प्रमोद कुमार, राहुल मुकरैय्या, धर्मेंद्र, गौरीशंकर, अनवर दामोदर आदि उपलब्ध रहे।