Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Dr. Arpita Chaurasia of SN became the Golden Girl, medal list released for the convocation of the DBRA Univesity, Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Dr. Arpita Chaurasia of SN became the Golden Girl, medal list released for the convocation of the DBRA Univesity, Agra…#agranews

379

आगरालीक्स…आगरा विवि के दीक्षांत समारोह में एसएन की डॉ. अर्पिता चौरसिया गोल्डन गर्ल. जवाहर नवोदय विद्यालय की पूर्व छात्रा अर्पिता से जानें सफल होने के तरीके…मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 90वां दीक्षांत समारोह 22 अक्टूबर को होने जा रहा है. इसके लिए 152 में से 109 मेडलों की लिस्ट जारी कर दी गई है. दीक्षांत समारोह में इस बार एसएनएमसी से इंटर्नशिप कर रही डॉ. अर्पिता चौरसिया गोल्डन गर्ल चुनी गई हैं. इन्हें 7 गोल्ड और एक रजत मेडल के साथ कुल 8 मेडल मिलेंगे. विवि की ओर से मेडल विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है.

डॉ. अर्पिता चौरसिया को मिलेंगे ये मेडल
अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा — स्वर्ण पदक
वक्ले — स्वर्ण पदक
डॉ. जीपी रावत स्मृति — स्वर्ण पदक
श्रीमती वजीर सिंह सरीन — रजत पदक
डॉ. जैतिन्दर नाथ हाजरा — स्वर्ण पदक
श्रीमती माधुरी देवी श्रीवास्तव स्मृति — स्वर्ण पदक
प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन एवं भकुंतला जैन — स्वर्ण पदक
लॉयर्स क्लब आगरा यूनाइटेड — स्वर्ण पदक

डॉ. अर्पिता चौर​सिया के बारे में जानें
अर्पिता चौरसिया मूल रूप से यूपी के बांदा की रहने वाली है. इनके पिता का नाम राजकिशोर चौरसिया है, जो कि बिजनेस मैन हैं. इनकी मां का नाम सीमा चौरसिया है और वो हाउस वाइफ हैं. पांच भाई बहन हैं. इनकी छोटी बहन आराध्या चौरसिया बांदा से एमबीबीएस कर रही है. छोटा भाई राज आर्यन बीआरडी कॉलेज गोरखपुर से एमबीबीएस कर रहा है. एक बहन सुहानी चौरसिया एमबीबीएस की तैयारी कर रही है. सबसे बड़ी बहन केंद्रीय विद्यालय में टीचर है.

जितना पढ़ें, पूरी लगन से पढ़ें
डॉ. अर्पिता चौरसिया ने बताया कि उनके पिता डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन वो नहीं बन पाए. लेकिन हम सब बच्चे डॉक्टर बन रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने बताया​ कि उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय से हाईस्कूल किया है. यहां दक्षिणा फाउंडेशन के तहत उन्होंने एमबीबीएस की तैयारी की और पहली बार में ही एमबीबीएस में चयन हो गया. वह 2019 बैच की हैं और एसएन से इंटर्नशिप कर रही हैं. उन्होंने बताया कि सफलता के लिए एकाग्र होना जरूरी है. आप दिन में कितने भी घंटे पढ़ते हों, लेकिन जितने भी देर पढ़ें पूरा एकाग्र होकर पढ़ें और अपने कॉन्सेप्ट क्लियर लेकर चलें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!