Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Dr. Ashish Tripathi of Agra won the singing competition in Indian Talent Fight…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Ashish Tripathi of Agra won the singing competition in Indian Talent Fight…#agranews

230

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. आशीष त्रिपाठी ने इंडियन टैलेंट फाइट में जीती सिंगिंग प्रतियोगिता. किशोर कुमार के गीतों को अपनी आवाज से बांधा समां…

आगरा निवासी डॉक्टर आशीष त्रिपाठी ने इंडियन टैलेंट फाइट द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर आगरा का नाम रोशन किया। पूरे भारत से आए सैकड़ों प्रतियोगी और लगभग एक साल चले चार चरणों में ये प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसका प्रसारण कुछ दिनों में 9XM और एमटीवी पर होगा। डा आशीष त्रिपाठी का नाम आगरा के संगीत जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। किशोर कुमार के गीतों को इतनी तन्मयता और सुरीलेपन से गाते हैं कि जो भी सुनता है वो उनको बार बार सुनना चाहता है। उनका संगीत पूरी तरह से किशोर दा को समर्पित है।

पेशे से डॉक्टर त्रिपाठी कॉलेज ऑफ फार्मेसी रोहता के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी पत्नी रश्मि त्रिपाठी कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल है। उनके सहयोग और समर्थन से ही आशीष त्रिपाठी अपने शौक को पूरा समय दे पाते हैं। डा आशीष से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि शौक की कोई उम्र नहीं होती। अपना घर–बार,कॉलेज की सारी जिम्मेदारियों के बाद भी संगीत के लिए समय निकाल ही लेते हैं। आगरा में भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित होने के बाद उन्हें ये प्रेरणा मिली कि अब आगरा से बाहर भी अपनी आवाज को लोगो तक पहुंचाना चाहिए।और अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने ये जीत हासिल कर ली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!