Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News : DR BR Aambedkar Univ. Agra 87th Convocation, Dress & Full detail #agranews
आगराएजुकेशनबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : DR BR Aambedkar Univ. Agra 87th Convocation, Dress & Full detail #agranews

172

आगरालीक्स …..आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में मेडल विजेता मेधावी छात्र धोती कुर्ता पहनेंगे तो छात्राओं के लिए लाल रंग के बॉर्डर की सफेद साड़ी एवं लाल ब्लाउज, एक अभिभावक को अनुमति, जानें पूरी प्रक्रिया।

आगरा के आंबेडकर विवि का 87 वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को शिवाजी मंडपम, खंदारी परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले मेडल की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास दिनांक 28 मार्च 2022 को शिवाजी मंडपम में प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा । पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि दीक्षांत समारोह का परिधान पुरुषों के लिए सफेद धोती कुर्ता और महिलाओं के लिए लाल रंग के बॉर्डर की सफेद साड़ी एवं लाल ब्लाउज होगा। यह परिधान गृह विज्ञान संस्था से संस्थान से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किए जा सकते हैं ।

इस तरह मिलेगा दीक्षांत समारोह स्थल में प्रवेश
1 पीएच.डी. एवं डी. लिट. उपाधि धारक एवं सभी पदक धारक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर CONVOCATION 2021 के पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कराएंगे ।
2 ऑनलाइन भरे गए अपने पंजीकरण प्रपत्र का प्रिंट आउट निकाल कर अपने महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय के विभाग/ संस्थान के प्राचार्य/ विभागाध्यक्ष/ निदेशक से हस्ताक्षर कराकर एवं मोहर लगवा कर प्रमाणित कराएंगे । यह प्रमाणित किया हुआ पंजीकरण प्रपत्र ही दीक्षांत समारोह हेतु आपका अनुमति पत्र होगा ।
3 सभी पदक धारकों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है ।
4 पदक धारक के साथ उसके एक अभिभावक को दीक्षांत समारोह में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी , जिसके लिए उन्हें अपने आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड की मूल प्रति अपने साथ लानी होगी ।

इस तरह मिलेगा मेडल
पदक प्राप्त करने वाले समस्त अभ्यर्थी अपने प्रमाणित पंजीकरण फॉर्म को दिखाकर अपना उपाधि पत्र एवं पदक प्रमाण पत्र निम्न कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं –
26 एवं 27 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डिग्री सेक्शन से और
28 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक सेठ पदम चंद जैन संस्थान खंदारी परिसर से ।
उपाधि प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी अपना उत्तरीय प्राप्त करने के लिए शुल्क के रूप में ₹150 ऑनलाइन जमा कराएंगे ।
26 एवं 27 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित शोध विभाग से और
28 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक सेठ पदम चंद जैन संस्थान खंदारी परिसर से ।
8 उपाधि प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को अपने लिए निर्धारित उत्तरीय पहनकर प्रातः 10:00 बजे समारोह में अपना स्थान ग्रहण करना होगा ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!