आगरालीक्स….. आगरा के आंबेडकर विवि में बीएएमएस की कॉपियों के दो बंडल गायब होने पर सख्ती, विवि के परीक्षा विभाग और परीक्षाकाओं में कॉपियों की स्कैनिंग केंद्र पर ही कराने की कवायद।
आगरा के आंबेडकर विवि में बीएएमएस की परीक्षा चल रही थी, ऑटो चालक कॉपियों के बंडल लेकर जा रहा था। विवि प्रशासन को सूचना मिली कि कॉपियों के बंडल में गड़बड़ी हुई है, इसके बाद जांच कराई गई। पुलिस की मदद से ऑटो चालक को पकड़ लिया गया मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कॉपियों के दो बंडल गायब थे। इस मामले को विवि प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।

परीक्षा विभाग को छलेसर परिसर में स्थानांतरित करने की कवायद
विवि के पालीवाल परिसर में परीक्षा विभाग है, अब परीक्षा विभाग को छलेसर परिसर में स्थानांतरित करने की कवायद चल रही है। जिससे इस तरह के मामलों की रोकथाम हो सके। इसके साथ ही केंद्र पर ही कॉपियों की स्कैनिंग कराने और डिजिटल मूल्यांकन कराने की कवायद भी चल रही है।