Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra News: Dr. BRA University organised ‘Run for Swadeshi’ rally on National Youth Day…#agranews
आगरा

Agra News: Dr. BRA University organised ‘Run for Swadeshi’ rally on National Youth Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’. विवि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं में स्वदेशी भावना, राष्ट्रनिर्माण, आत्मनिर्भरता एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शुभारंभ स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर से हुआ, जहाँ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

‘रन फ़ॉर स्वदेशी’ रैली में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर स्वदेशी अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सामाजिक मूल्यों का संदेश दिया। रैली के माध्यम से परिसर में राष्ट्रप्रेम, ऊर्जा एवं अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन की सफलता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, विभागों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 8th February 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

आगरा

Agra Local News: Mahashivratri festival will be held in Agra from February 14 to 17…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है महाशिवरात्रि महोत्सव. शिवजी की निकलेगी भव्य...

error: Content is protected !!