आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रो. योगेश गोयल को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। वहीं, प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह को एसएन में भेज दिया गया है। ( Agra News : Dr. Yogesh Goyal appointed principal Medical college Firozabad )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के फार्माकॉलोजी विभाग के डॉ. योगेश गोयल को सोमवार को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद का प्राचार्य बनाया गया। डॉ. गोयल एसएन के फार्माकॉलोजी विभाग में कार्यरत थे।
2022 में कार्यवाहक प्राचार्य बनाए गए थे डॉ. बलवीर सिंह
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. बलवीर सिंह को 2022 के अंत में मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद का प्राचार्य बनाया गया था, उससे पहले डॉ. संगीता अनेजा मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद की प्राचार्य थीं लेकिन एमबीबीएस छात्रा के मेडिकल कॉलेज में सुसाइड करने के बाद हालात बेकाबू होने पर डॉ. संगीता अनेजा को हटा दिया गया था उनकी जगह एसएन के डॉ. बलवीर सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था। अब डॉ. योगेश गोयल मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के प्राचार्य बनाए गए हैं, डॉ. बलवीर सिंह एसएन के मेडिसिन विभाग में कार्यरत रहेंगे।