आगरालीक्स…आगरा में विवि के 88वें दीक्षांत समारोह में छात्र—छात्राओं के लिए ड्रेस कोड जारी.
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 88वें दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को मनाया जा रहा हे. इसको लेकर छात्र—छात्राओं का ड्रेस कोड भी जारी कर दिया गया है. दीक्षांत समारोह में छात्र जहां धोती—कुर्ता पहनेंगे तो वहीं छात्राएं रेड बार्डर की साड़ी पहनेंगी. परिधान की व्यवस्था विवि के खंदारी परिसर स्थित गृह विज्ञान संस्थान में की गई है. छात्र—छात्राएं, डिग्री पदक धारक, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी संबंधित संस्थान द्वारा निर्धारित मूल्य पर 10 अप्रैल से 12 अप्रैल के मध्य सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक और 13 अप्रैल को सुबह साढ़े 8 बजे तक ये ड्रेस ले सकते हैं. सभी पदक व उपाधि प्राप्तकर्ता इसी पोशाक में 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक खंदारी परिसर स्ििात छत्रपति शिवाजी मंडपम में उपस्थित होंगे.