आगरालीक्स…आगरा में अवैध खनन पर अब ड्रोन से भी नजर. खनन स्थलों पर नजर रख रहा ड्रोन. पल—पल की मिल रही जानकारी
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार कुल्हाड़ा पहाड़ क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। ड्रोन कैमरे से खनन स्थलों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अवैध खनन में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ खनन अधिकारी मिथिलेश पांडे ने बताया कि खनन संबंधित सूचनाओं और जानकारी बार-बार मिल रही थी इसलिए जिलाधिकारी ने हम लोगों को आदेश दिया पहाड़ का पूरा निर्देशन ड्रोन कैमरे से कर कर उच्च अधिकारी को अवगत कराएं। आज खनन विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा तहसील खेरागढ़ के पत्थर खनन क्षेत्र में अवैध खनन/परिवहन की निगरानी जांच हेतु ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया गया, तहसील खेरागढ़ के कुल्हाड़ा पहाड़ , पिपरैठा पहाड़ व बसई जगनेर स्थित पहाड़ का सर्वे किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ खनन अधिकारी आगरा मिथिलेश पांडे, उप जिलाधिकारी खेरागढ़ ऋषि राव, थाना प्रभारी खेरागढ़ मदन सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल सिंह, क्षेत्रीय खनन निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा सहित थाना पुलिस फोर्स मौजूद रही।