आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने जिन दो ड्रग्स तस्करों को पकड़ा, उनमें से एक हिरासत से चकमा देकर हुआ फरार. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया…
आगरा की थाना ताजगंज और एसटीएफ ने बीती रात नेपाल के जिन दो चरस तस्करों को अरेस्ट किया उनमें से एक ने जिला अस्पताल से भागने की कोशिश की. वह पुलिस हिरासत में चकमा देकर भाग निकला लेकिन रकाबगंज थाना पुलिस ने फरार आरोपी को समय रहते दबोच लिया और उसका मेडिकल कराया. आरोपी को पकड़ने के लिए रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक ने भी अपने साथियां के साथ दौड़ लगा दी और घेराबंदी कर उसे फिर से दबोच लिया.
ताजगंज पुलिस और एसटीएफ ने पकड़े थे नेपाली तस्कर
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस और एसटीएफ ने नेपाल के दो तस्करों को अरेस्ट किया है. इनके पास से घी के डिब्बे मिले लेकिन जब पुलिस ने घी के डिब्बों को खोलकर देखा तो पुलिस के भी एकबारगी होश उड़ गए. घी के डिब्बो में घी के अंदर चरस छुपा कर ले जा ई जा रही थी. जिन दो नेपाली युवकों को अरेसट किया गया वह हिमालय से एक महिला तस्कर की मदद से आगरा और आसपास में चरस को सप्लाई करने जा रहे थे. पुष्पा स्टाइल में इस तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस ने दोनों युवकों के पास से 20 किलो से अधिक की चरस, नेपाली और भारतीय करेंसी और मोबाइल व सिम बरामद किए हैं.