Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Election commissioner in Agra reviewed the recent Lok Sabha elections…#agranews
आगरा

Agra News: Election commissioner in Agra reviewed the recent Lok Sabha elections…#agranews

119

आगरालीक्स…आगरा में निर्वाचन आयुक्त ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव की समीक्षा की. मंडल के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के जरिए दी जानकारी

निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज सर्किट हाउस में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की. मंडलायुक्त और सभी जिलों के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. बैठक में निर्वाचन आयुक्त के समक्ष मंडल के सभी जनपदों के डीईओ द्वारा हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के परिप्रेक्ष्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में कृत कार्यवाही,फार्म-6,7, व फार्म- 8 के निस्तारण की स्थिति,कुल पोलिंग स्टेशन, मतदाता, अहर्ता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण अवधि में प्राप्त दावे/आपत्तियों के निस्तारण उपरांत निर्वाचक नामावली में 19.04.2024 को मतदाताओं के आंकड़े, जेंडर, ई.पी.रेशियो एवं कोहार्ट का विवरण, दिव्यांग, 85 प्लस मतदाता ,विधानसभावार सर्विस मतदाता, डाक मतपत्र आदि से संबंधित विवरण का मा. निर्वाचन आयुक्त के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया गया।

निर्वाचन आयुक्त महोदय ने उपस्थित सभी रिटर्निंग ऑफिसर से पुनरीक्षण के बाद,मतदाताओं द्वारा मतदाता सूची से उनके नाम बढ़ाने हटाए या छूट जाने की प्राप्त कुल शिकायतों का विवरण तलब किया, मतदान प्रतिशत में आई कमी के संभावित कारणों की जानकारी ली तथा पोलिंग परसेंटेज कम होने के कारणों पर विचार किया गया। निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव प्रक्रिया में तकनीकि को बढ़ावा देने, भविष्य में यंग वोटर्स,अर्वन,महिला वोटर्स आदि की और अधिक मतदान में भागीदारी बढ़ाने, मतदाता- उम्मीदवार के बीच बेहतर संपर्क, मतदाता सूची की प्रत्याशियों व मतदाता तक सरलतम पहुंच बनाने के लिए सुझाव पर चर्चा की गई जिससे की मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में मदद मिले। उन्होंने वोटर टर्न आउट एप के बारे में फीडबैक लिया तथा भविष्य में और सटीक, शुद्ध डाटा प्राप्ति हेतु सुधार की सतत प्रक्रिया के बारे में बताया।

बैठक में डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा जनपद में नई आबादी व नए रिहायशी क्षेत्र,आवासीय भवन विकसित होने से पोलिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता को मा. निर्वाचन आयुक्त के समक्ष रखा गया, मंडलायुक्त महोदया द्वारा पोलिंग स्टेशन बढ़ाए जाने हेतु चुनाव आयोग से गाइड लाइन/ निर्देश निर्गत करने, चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने हेतु लगने बाली इनफोर्समेंट टीम, सीलिंग टीम, हेल्प काउंटर,पार्टी रिसीविंग,डिस्पैच टीम तथा चुनाव प्रक्रिया में लगने वाले अन्य कार्मिकों हेतु मानदेय की व्यवस्था न होने से उत्पन्न वित्तीय समस्या को रखा गया।

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि प्रभावी वेब कास्टिंग तथा कंट्रोल रूम के प्रभावी क्रियान्वयन से मतदान में हिंसक घटनाएं नगण्य रहीं मंडलायुक्त महोदया ने भविष्य में वेब कास्टिंग को सत-प्रतिशत लागू करने का चुनाव आयोग को सुझाव दिया जिससे कि प्रभावी मॉनिटरिंग कर इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।बैठक में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने पर मा. निर्वाचन आयुक्त द्वारा सभी को शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया।

बैठक में जिलाधिकारी आगरा भानु चन्द्र गोस्वामी, जिलाधिकारी मथुरा शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, जिलाधिकारी मैनपुरी अविनाश कृष्ण सिंह, अपर आयुक्त राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!