आगरालीक्स…. आगरा में कार सहित एक साथ छह इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए मार्च में शुरू होगा चार्जिंग स्टेशन। बैटरी की अदला बदली की भी मिल सकती है सुविधा।

आगरा में इलेक्ट्रिक कार सहित अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन नहीं है। ऐसे में अब स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा शांति मांगलिक हॉस्पिटल से मुगल होटल के बीच सर्विस लेन पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें दो कार, तीन दोपहिया और एक तिपहिया वाहन एक साथ चार्ज किए जा सकेंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी ने टेंडर निकाले हैं और चार कंपनियों ने रुचि दिखाई है। यह चार्जिंग स्टेशन मार्च 2023 तक शुरू कर दिया जाएगा। इसमें बैटरी अदला बदली की सुविधा देने पर भी विचार चल रहा है।
चार्जिंग स्टेशन नहीं हो सका शुरू
शिल्पग्राम पर इंडिया आयल द्वारा चार कारों को एक साथ चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया था लेकिन चार्जिंग स्टेशन अभी तक शुरू नहीं हो सका है।