आगरालीक्स.. आगरा सहित प्रदेश में बिजली की दरें बढ गई हैं, फिक्स चार्ज के साथ इनर्जी चार्ज भी बढा दिया है, अब 2500 रुपये का बिल दे रह ग्राहकों को करीब 2800 रुपये का बिल देना होगा, 5000 रुपये महीने का बिल दे रहे उपभोक्ताओं को करीब 5600 रुपये बिल का भुगतान करना होगा। नई बिजली की दरें सप्ताह भर बाद लागू हो जाएंगी।
आगरा सहित यूपी में बिजली की नई दर मंगलवार को जारी कर दी गई, इस बार शहरी से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की दर बढाई गई हैं। इसमें फिक्स चार्ज के साथ इनर्जी चार्ज भी बढाया गया है।
शहरी क्षेत्र में घरेलू बिजली दरें 12 फीसदी तक बढ़ाई गई हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में दरों में 15 फीसदी तक की बढोत्तरी की गई है। व्यापारियों की बिजली की दर भी 10 फीसद से अधिक बढ़ाई गई है। उद्यमियों की बिजली की दर में अधिकतम 10 फीसद का ही इजाफा किया गया है।