आगरालीक्स…आगरा में रोजगार/अप्रेन्टिशिप मेला 15 दिसंबर को. आईटीआई के इस कोर्स से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को सेलेक्ट करने आ रहीं देश की ये कंपनियां
प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने अवगत कराया है कि राजकीय आईटीआई बल्केश्वर, आगरा परिसर में 15 दिसंबर को रोजगार/अप्रेन्टिशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि मेले में रोजगार के लिए ऐसे प्रशिक्षार्थी जिन्होने राजकीय/निजी आईटीआई से Swing Technology, Fashion Technology व्यवसाय में परीक्षा उत्तीर्ण की हो। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि इस मेले में Toyota Tsusho India Private Limited, Gurgaon, ILJIN Electronics (1) Private Limited प्रशिक्षार्थियों के चयन हेतु रोजगार/अप्रैन्टिसशिप मेले में आमंत्रित है। मेले में चयन लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।