आगरालीक्स…आगरा में रोजगार मेला 17 फरवरी को. 500 से अधिक तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर किया जाएगा अभ्यर्थियों का चयन. यहां करें आवेदन
आगरा के खंड विकास कार्यालय अछनेरा में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 17 फरवरी को किया जा रहा है. यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इसमें प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 500 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. रोजगार मेले में विधायक चौधरी बाबूलाल मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे.

इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल की रोजागार मेला आईडी 7159 तथा एनसीएस पोर्टल पर अपना आनलाइन आवेदन 17 फरवती तक कर इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं.