आगरालीक्स…आगरा के स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को 100 राशन किट बांटी. ईओ (entrepreneurs organization) की नई पहल ‘फीड द नीड’ आगरा में लांच..
उद्यमियों का संगठन (ईओ) की नवीनतम पहल ‘फीड द नीड’ को आज आगरा में लांच किया गया. इसके तहत आज ईओ आगरा की टीम ने आगरा किले के पास रविदास नगर स्थित स्लम एरिया में 100 राशन किट लोगों में बांटा. इस किट में 4 किलो आटा, एक किलो अरहर दाल, तीन किलो चावल, एक किलो चीनी, सौ ग्राम मसाले, एक किलो नमक शामिल है. ईओ आगरा की टीम में प्रशांत जैन, स्वाति जैन, अक्षता गुप्ता, ईशा विभव, सोनिया बजाज की प्रमुख भूमिका रही.
उद्यमियों का संगठन (ईओ) भारत में 11,000+ प्रमुख उद्यमियों का एक वैश्विक व्यापार नेटवर्क है. इनमें ईओ यूपी भी एक है.