Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Establishment of Chaturmas Kalash of Aryika 105 Arhanshree Mataji Sangh…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Establishment of Chaturmas Kalash of Aryika 105 Arhanshree Mataji Sangh…#agranews

311

आगरालीक्स…आगरा के आचार्य शांतिसागर सभागार हरीपर्वत में हुआ आर्यिका 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ का चातुर्मास कलश स्थापना….

आज बुधवार को श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के शांतिसागर सभागार हरीपर्वत में में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या परम पूज्या आर्यिका श्री 105 अर्हमश्री माताजी ससंघ का पावन चातुर्मास मंगल कलश स्थापना का आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ रूपाली जैन के मंगलाचरण के साथ हुआ. इसके बाद स्थानीय भक्तों ने माताजी का पदप्रक्षालन एवं श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया. आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया. इस कार्यक्रम में संगीत मानसी जैन एवं शशि जैन पाटनी ने दिया.

इसके बाद मुख्य कलश आगरा नगर के मेयर नवीन जैन एवं प्रदीप जैन, योगेश जैन, चक्रेश जैन, दिलीप जैन की ओर से स्थापित किए गए. माता जी ससंघ के चातुर्मास के शुभारंभ अवसर पर एटा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, इटावा ग्वालियर, बांसवाड़ा, जयपुर सहित अन्य स्थानों से भी जैन श्रद्धालुओं की भागीदारी रही. इस कार्यक्रम के मध्य में माताजी ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि जैन संत वर्षा काल के महीनों में भ्रमण नहीं करते ,क्योकि वर्षा काल में अनंत सूक्ष्म जीवों की उत्पत्ति हो जाती है. अत: जीव हिंसा न हो इस कारण जैन संत वर्षा काल में भ्रमण न कर एक स्थान पर ही रहकर साधना करते है| इस कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन ने किया.

इस अवसर पर इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन,मदनलाल बैनाड़ा, हीरालाल बैनाड़ा,नरेंद्र जैन फर्नीचर वाले,अनिल जैन,अनिल रईस,नरेंद्र जैन,हरीश जैन,अंकेश जैन,राजकुमार जैन,महेश चंद जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,पवन जैन,महीपाल जैन, सुरेंद्र पांडया,रेनू जैन,ममता जैन, बीना बैनाड़ा,सुशीला जैन,समस्त शांतिनाथ महिला मंडल एव आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

मोती कटरा जैन मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया
आज बुधवार को श्री अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मन्दिर मोती कटरा आगरा में आचार्य चैत्य सागर महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम हुआ. वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर जी महाराज और सर्वांभूषण आचार्य चैत्य सागर महाराज का पूजन धूमधाम से संगीत के साथ मनाया गया. गुरुदेव ने कहा गुरु को मानने से महत्वपूर्ण है कि गुरु द्वारा बताए गये, त्याग, व्रत को मानो तो लाभ होगा. मुख्य संयोजक राकेश कुमार जैन पर्दे वाले, अध्यक्ष सत्यप्रकाश,मंत्री अनिल चंद्रा कापी,अर्थ संयोजक अनन्त जैन,अजय बैनाडा़,विजय जैन, वीरेंद्र जैन,विकास जैन संजीव जैन,दीपक जैन,शुभम जैन, मोहनलाल जैन समस्त मोती कटरा के लोग उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!