आगरालीक्स …Agra News: अब आगरा सहित प्रदेश भर में एक्सपायरी डेट लिखे अंडे बिकेंगे, जानें कितने दिन तक इस्तेमाल हो सकता है अंडा। अंडा पर अंडे दिए जाने यानी लेइंग डेट और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य होगा। पशुपालन विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी एफएसडीए और उद्यान विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगा। ( Agra News: Expiry date mandatory on egg from 1st April 2026 )
यूपी में हर रोज 1.5 से 1.7 करोड़ अंडों काउत्पादन होता है जबकि मांग 5.5 करोड़ रुपये तक है। एफएसडीए के मानकों के अनुसार, सामान्य तापमान यानी 30 डिग्री सल्सियस इससे पांच डिग्री अधिक और पांच डिग्री जयादा पर अंडे को 14 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर 35 दिन तक अंडे का सेवन किया जा सकता है।
एक अप्रैल से अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से अंडा उत्पादकों को अंडे पर लेइंग डेट यानी अंडा देने की तिथि और एक्सपायरी डेट अंतिम करनी होगी। ऐसा न करने पर कार्रवाई भी की जाएगी।