Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News : Extra 15 days to compliance fire department notice to Hospital’s * hotel’s of Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Extra 15 days to compliance fire department notice to Hospital’s * hotel’s of Agra #agra

267

आगरालीक्स….. आगरा के हॉस्पिटल और होटलों 15 दिन का समय, अग्निशमन के इंतजाम पूरे न करने पर होगी कार्रवाई ।

आगरा में शनिवार को सूरसदन में डीएम नवनीत चहन और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने होटल व हॉस्पिटल संचालकों के साथ बैठक की। डीएम नवनीत चहल ने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा सर्वे कराकर ही नोटिस दिए गये हैं, नोटिस में अस्पताल व होटल में कौन-कौन से मानदंड अपूर्ण हैं तथा कौन-कौन से अपूर्ण हैं को स्पष्ट लिखा गया है। 06 सितम्बर को नोटिस दिए गये हैं, लेकिन पर्याप्त समय देने के बाद भी अग्निशमन सम्बन्धी मानदंड पूर्ण नहीं किये गये हैं। होटल व अस्पताल सामाजिक प्रतिष्ठान होते हैं, लापरवाही व शिथिलता दिखाने की मानसिकता से बाहर निकलना होगा और जनहित को सर्वोपर रखना है, सकारात्मक दृष्टिकोंण से अग्निशमन सम्बन्धी मानदंड को अग्निशमन विभाग के सहयोग से पूर्ण करें।


हॉस्पिटल संचालक और होटल कारोबारियों ने ये कहा
आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने बताया कि सभी अस्पतालों को अग्निशमन मानदंड पूर्ण करने के लिये एडीए व पुलिस प्रशासन द्वारा नोटिस दिये गये हैं तथा अस्पतालों को बन्द करने की स्थिति आ चुकी है, जिससे शहर की स्वास्थ्य सुविधायें सुचारू रूप से नहीं चल सकती व सरकार की स्वास्थ्य योजनायें भी बुरी तरह प्रभावित होंगी। होटल एण्ड रेस्टोरेंट, एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि कोविड महामारी के बाद होटल व्यवसाय में मंदी है, अग्निशमन मानदंड पूर्ण करने में उन पर अतिरिक्त भार आ रहा है, अग्निशमन मानदंड में छूट दी जाये।
15 दिन का दिया गया समय
होटल एण्ड रेस्टोरेंट, एसोसिएशन व आईएमए से बैठक में यह तय हुआ कि मानकों को पूरा करने के नोटिस की समय सीमा पूर्ण हो जाने के बाद 15 दिन का अतिरिक्त समय और दिया जाये, जिससे कि नेशनल बिल्डिंग कोड आफ इण्डिया-2016 (एनबीसी) के अनुसार हास्पीटल,नर्सिंग होमों तथा होटलों हेतु प्रस्तावित की गयी अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।

बेसमेंट में बंद होंगे आईसीयू और ओटी होंगे बंद
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि बेसमेंट में चल रहे अस्पतालों में चल रहे आईसीयू, ओटीपर कार्यवाही की जायेगी, सभी इस प्रकार के अस्पताल अपने यहां गैर कानूनी स्वास्थ्य प्रक्रियायें बन्द करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

आगरा

Agra News: Dr. Nandan Singh elected President of the Provincial Medical Services Association in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष बने डॉ....

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

error: Content is protected !!