आगरालीक्स …आगरा में फैमिली आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं, इससे भी कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ( Agra News : family ID Card in Agra #Agra)
फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा की तथा बताया कि पात्रता धारण न करने या अन्य कारणों से जिनका राशन कार्ड नहीं बना है उनका फैमिली आईडी बनाया जाना है प्रत्येक पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी इस हेतु नोडल हैं, जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों तथा एडीओ पंचायत को उक्त कार्य में धीमी प्रगति पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, डीडी कृषि पुरुषोत्तम मिश्रा, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड, डीपीआरओ मनीष कुमार, पीडी डीआरडीओ रेनू कुमारी, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।