आगरालीक्स…आगरा के एपीजीआई में हुई फेयरवेल पार्टी. स्टूडेंट्स ने पार्टी में अपने डांस से जमाया रंग. मिस्टर एंड मिस फेयरवेल का खिताब इन स्टूडेंट्स को मिला
आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस के एमबीए एवं बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यकम का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष महेश शर्मा व डॉ. शेखर गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर के किया। महाविद्यालय के अध्यक्ष महेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुये शुभकामनायें दीं। संस्था के सह-अध्यक्ष अभिनव शर्मा, सचिव अनिकेत शर्मा एवं प्रबंध निदेशक ऋचा शर्मा ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी एवं जमकर धमाल मचाया। प्रसिद्ध यूट्यूबर्स पीयूष मल्होत्रा और आगरा ईटर्स द्वारा जजमेंट दिया गया। आगरा वाइब्स के मालिक संदीप धाकड़ द्वारा मोडलिंग भी सिखाई गई।

कार्यकम के अंत में विभिन्न संकायों के मिस्टर एवं मिश फैशर एवं का चयन किया गया।जिसमें एमबीए से तुषार और रेशमा एवं बीबीए से लक्ष्य और हर्षा चुने गये। इस मौके पर डॉ शेखर गुप्ता, प्रबन्धन संकाय के विभागाध्यक्ष सुनील गर्ग, कम्प्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष विनीत मिश्रा, कॉमर्स के विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कान्त, अंजलि चौधरी, आंचल पहुजा, विष्णु शर्मा, विजय भदौरिया, योगेश शर्मा,रिमशा जैन,मनिषा यादव, मिनी मंचन्दा, मुस्कान, सहित संस्थान के समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
