आगरालीक्स…आगरा में एक साल बाद खुला हत्या का राज, पुलिस ने नाले में से निकाला दफन कंकाल…पिता—पुत्र अरेस्ट
आगरा में एक साल पुराने हत्याकांड का पुलिस ने राज खोल दिया है. पुलिस ने हत्या में शामिल पिता पुत्र को अरेस्ट किया है. इन्होंने बदला लेने के लिए अपने एक साथी को आगरा बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को नाले में दफन कर दिया था. आगरा और हाथरस पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को अरेसट कर लिया.
पिता पुत्र ने हत्या पिछले साल अगस्त के महीने में की थी. आरोपी पिता पुत्र का नाम सुशील और विष्णु है. दोनों ट्रांस यमुना के इस्लाम नगर की सोल फैक्ट्री में काम कर रहे थे. हाथरस और आगरा पुलिस ने दोनों को यहां से अरेस्ट कर लिया. पुलिस के अनुसार दोनों यहां काम करने से पहले नागपुर में ड्राइवर थे. वहां अजय पाठक नाम के व्यक्ति से इनका विवाद हो गया था. अजय पाठक ने सुशील की मार लगा दी थी. इसके बाद दोनों पिता पुत्र आगरा आ गए और यहां काम करने लगे. लेकिन बदला लेने के लिए इन्होंने अजय को आगरा बुलाया औघ्र यहां उसकी हत्या कर शव को एक दिन के लिए पहले फैक्ट्री में छुपाया और फिर बाद में कब्रिस्तान के पास के नाले में दफन कर दिया.