आगरालीक्स…ताजमहल घूमने आ रहे पर्यटक गर्मी के कारण हो रहे बेहोश. आज महिला पर्यटक हुई बेहोश. घूमने आ रहे हैं तो इस चीज का रखें ध्यान
आगरा में ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटक गर्मी अधिक होने के कारण बेहोश हो रहे हैं. आज एक महिला पर्यटक अधिक गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गई. सुल्तानपुर की रहने वाली महिला पर्यटक सीमा त्रिपाठी पश्चिमी गेट के सामने नीम तिराहा बैरियर के पास अचानक बेहोश होकर गिर गई.
प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी द्वारा एंबुलेंस को बुलाया गया. डॉ. तरुण कुमार और डॉ. सुमन टीम के साथ यहां पहुंचे. उन्होंने महिला पर्यटक को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई. जिससे लगभग 10 मिनट में महिला पर्यटक होश में आ गई. परिजनों ने अस्पताल जाने से मना कर दिया. पर्यटक को आवश्यक दवाइयां दी गई हैं.