Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Females of Agra are taking face mask therapy to get beautiful and glowing face…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Females of Agra are taking face mask therapy to get beautiful and glowing face…#agranews

125

आगरालीक्स…आगरा की फीमेल्स अपना रहीं एलईडी फेस मास्क थेरेपी. चेहरे को खूबसूरत बनाने और ग्लो पाने की नई टेक्निक. आगरा में यहां दी जा रही यह थेरेपी

चेहरे को सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए आज के समय में लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं. फेसियल, फेस पैक और तमाम तरह के फेस मास्क का इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे पर जो ग्लो लोना चाहिए वह नहीं दिखता हे. आज के समय में तकनीक का इस्तेमाल होने के कारण स्किन केयर में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए तमाम तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे हैं. लेकिन हाल ही में स्किन केयर का नया तरीका काफी प्रचलित हो रहा है और वह है एलईडी फेस मास्क.

एलईडी फेस मासक को लेकर आपने सोशल मीडिया पर जरूर कुछ न कुछ पढ़ा और देखा होगा. दरअसल यह एक प्रकार की लाइट थेरेपी है जिसका इस्तेमाल स्किन को जवां और खूबसूरत बनाए रखने के लिए किया जा रहा है.

आज के समय में सोशल मीडिया पर आप आसानी से एलईडी फेस मास्क से जुड़ी पेास्ट देख सकते हैं. शुरुआत में इसका इस्तेमाल सेलेब्स द्वारा किया जाता था लेकिन अब इसका इस्तेमाल तमाम महिलाएं कर रही हैं. एलईउी फेस मास्क का इसतेमाल स्किन की तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है. यह एक प्रकारक ी एलईडी लाइट थेरेपी पर आधारित फेस मास्क होता है जिसका इस्तेमाल चेहरे के ऊपर किया जाता है. स्किन को बेहतर बनाने और उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. एलईडी थेरेपी में अलग—अलग वेवपलेंथ की लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है. स्किन को हेल्दी ग्लो देने के लिए मुख्य रूप से एलईडी फेस मास्क का इस्तेमाल होता है. इसमें लाइट्स के इस्तेमाल से स्किन की कोशिकाओं में एनर्जी भेजी जाती हैं और नेचुरल तरीके से ग्लो बढ़ाने का काम किया जाता है.

आगरा के कमला नगर में इस थेरेपी की टेक्निक सेंटर चलाने वाले डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि पहले चेहरे पर निखान लाने के लिए महिलाएं फेसियल और अन्य तरह की थेरेपी लेती थी लेकिन अब फोटोन फेस थेरेपी का चलन है. तीन महीने में 25 से 30 बार थेरेपी लेने से चेहरे पर निखान आने लगता हे. हमारे यहां हर दिन 10​ से 15 महिलाएं इसे कराने आती हैं. उनको समझाने के लिए फ्री डेमो भी दिया जाता है. खास बात ये है कि इस थेरेपी में किसी केमिकल का प्रयोग नहीं होता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!