आगरालीक्स…आगरा में पायल कारोबारी विनोद गुप्ता हत्याकांड पर जमकर विरोध प्रदर्शन. दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग. अब 10 को कमिश्नरी का घेराव
दोषी पुलिसकर्मियों का सस्पेंशन नहीं बर्खास्तगी चाहिए। हत्या करने वाले अपराधियों से बड़े दोषी वो पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने सब कुछ जानते हुए अपराधी राजेश चौधरी का साथ दिया। मृतक विनोद गुप्ता और उसके परिवारीजनों की पीड़ा को नहीं समझा। पुलिस प्रशासन हाय-हाय… के नारों संग आज राष्ट्रीय वैश्य परिषद ने पंचकुईयां स्थित माथुर वैश्य सभागार के सामने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी विनोद गुप्ता के हत्यारों को सजा की मांग के साथ परिवारीजनों को मुआवजा व नौकरी की भी मांग की गई, जिससे उनक घर परिवार चल सके।
प्रदर्शन प्रारम्भ होने के कुछ देर बाद ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई। प्रदर्शन रोकने की बात कही गई। इस पर राष्ट्रीय वैश्य परिषद के सदस्यों व कार्यकारी अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि हम अपने परिसर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक हमारी सुनवाई नहीं होगी प्रदर्शन करते रहेंगे। परन्तु पुलिस ने प्रदर्शन सड़क पर करने के बजाय सभागार के अन्दर करने पर दबाव बनाने लगी। इस बात पर मृतक विनोद गुप्ता की बेटी शैली गुप्ता व भाई प्रमोद गुप्ता से भी नोंक झोंक हुई। विनय अग्रवाल ने बताया कि 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे माथुर वैश्य सभागार पंचकुईयां पर वैश्य समाज के लोग एकत्रित होंगे। जहां से जुलूस के रूप में पुलिस कमिश्नरी (पुलिस लाइन) पहुंचकर घेराव किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में वैश्य समाज के लेगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। जिससे पीड़ित परिवार को जल्दी से जल्दी न्याय दिलाया जा सके। यदि आगरा में न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय वैश्य परिषद लखनऊ जाकर घेराव करेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता (बनारस), पूर्व अध्यक्ष राकेश कांट्रेक्टर, रोशन लाल बाबू, भगवान रायपुरिया, पूर्व महामंत्री कुलदीप गुप्ता, पूर्व महामंत्री सुधीर गुप्ता, अध्यक्ष रघुनाथ, अशोक गुप्ता, मंडलअध्यक्ष अशोक गुप्ता, मंत्री अचल गुप्ता, विनोद सराफ, दिलीप गिदोलिया, मंडल प्रवक्ता विनय गुप्ता, राष्ट्रीय वैश्य परिषद के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, बनारस से आए अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता, मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, विपुल लोहिया, उमेश ग्रवाल, नीरज रतनप्रिया, संजय सिंघल, अजय गुप्ता, मुरारीलाल गोयल पार्षद, हरिओम गोयल पार्षद, गिरार्ज बंसल, ऋषभ गुप्ता, निशा सिंघल, राजेश सिंघल, संजीव मित्तल, पूर्व अध्यक्ष राकेश कांट्रेक्टर, रोशन लाल बाबू, भगवान रायपुरिया, पूर्व महामंत्री, कुलदीप गुप्ता पूर्व महामंत्री, सुधीर गुप्ता, अध्यक्ष रघुनाथ, अशोक गुप्ता, मंडलअध्यक्ष अशोक गुप्ता, मंत्री अचल गुप्ता, विनोद सराफ, दिलीप गिदोलिया, मंडल प्रवक्ता विनय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
ये रही मांगे
-विनोद गुप्ता हत्याकाण्ड की उच्चस्तरीय जांच करी जाए।
-असली हत्यारों को भी गिरफ्तार करो।
-कमला नगर और ट्रांस यमुना थाने के दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए।
-मृतक के परिवार को भरण पोषम के लिए 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।
-परिवार के सदस्यों को नौकरी दी जाए।