Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News: Fine of Rs 13 lakh for finding dirty water inside toilet in Agra. Nagar Nigam took major action against this Delhi company…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Fine of Rs 13 lakh for finding dirty water inside toilet in Agra. Nagar Nigam took major action against this Delhi company…#agranews

203

आगरालीक्स…आगरा में शौचालय के अंदर गंदा पानी मिलने पर 13 लाख का जुर्माना. नगर निगम ने दिल्ली की इस कंपनी पर की बड़ी कार्रवाई

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाये गये सामुदायिक शौचालयों का रखरखाव ठीक प्रकार से नहीं किया जा रहा है। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने स्वयं निरीक्षण कर या तमाम कमियां पकड़ी थी। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्होंने इन्हें संचालित करने वाली संस्था पर 13 लाख उनतालिस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। महानगर मेें सामुदायिक शौचालयों का संचालन दिल्ली की कंपनी मैसर्स एक्मे एक्सेलेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड करती है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 133 नग सामुदायिक शौचालय हैं। इनका रखरखाव मैसर्स एक्मे एक्सेलेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड करती है। नगर निगम इस संस्था को प्रति सीट के हिसाब से करीब 1335 रुपये का भुगतान करती है। समय समय पर निगम के अधिकारी सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण करते रहते हैं। पिछले माह निरीक्षण के दौरान शौचालयों में तमाम कमियां पाईं गयीं थीं। कहीं पर टाइल्स टूटे हुए थे तो कहीं नलों की टोटियां गायब थीं। कुछ शौचालयों हाथ धोने के लिए साबुन और सफाई के लिए हार्पिक आदि नहीं था। इसी प्रकार कुछ जगह पर बल्ब खराब होने के कारण प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं थी। जांच टीम ने इसकी रिपोर्ट सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को भेजी थी। उन्होंने संस्था पर जुर्माना आरोपित कर रिपोर्ट नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को भेज दी थी। इसके बाद नगर आयुक्त ने स्वयं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्हें भी कई स्थानों पर तमाम कमियां मिली थी।

तीन वर्ष पूर्व कंपनी का हैंडओवर हुए थे शौचालय
लगभग तीन साल पूर्व नगर निगम ने इस संस्था को सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव का जिम्मा सौंपा था। इससे पूर्व ज्योति विकास संस्था,एमएस सर्विसेज,और ग्राम विकस संस्था इनका रखरखाव करती थीं। निगम की ओर से इन संस्थाओं को प्रति सीट आठ हजार रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाता था। यहां आने वाले बिल और समरसोविल के खराब होने पर ठीक कराने पर आने वाले व्यय का भुगतान भी नगर को ही करना होता था। इसके अलावा छोटी मोटी मरम्मत का काम भी नगर निगम को कराना होता था। जबकि वर्तमान संस्था को निगम की ओर से सीट के हिसाब से एक मुष्त भुगतान किया जा रहा है। इन संस्थाओं द्वारा सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही के कारण ही हटाया गया था।

पांच साल के लिए दिया गया है ठेका
नगर निगम की ओर से मैसर्स एक्मे एक्सेलेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव के लिए पांच साल के लिए ठेका दिया है। 2021 में संस्था को सामुदयिक शौचालय हैंडओवर किए गये थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!