आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पोस्टमार्टम के बाद के कारोबारी के खिलाफ पत्नी और बेटी की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज। मां बेटी का घर पर मिला था शव। ( Agra News: FIR lodge against businessman in Wife & Daughter murder case#Agra)
आगरा के इरादतनगर के ब्रथला गांव में मंगलवार सुबह घर पर 35 साल की कृष्णा और उनकी 12 साल की बेटी लाड़ो का शव मिला था। जबकि पति सराफा कारोबारी लक्ष्मीकांत वर्मा घर से फरार हो गया था। पहली मंजिल पर लक्ष्मीकांत वर्मा अपने परिवार के साथ रहता था और नीचे ज्वैलरी का शोरूम था, 15 साल पहले शाहगंज की रहने वाली कृष्णा से शादी हुई थी, दो बेटे और एक बेटी हैं। दोनों बेटे अपनी ननिहाल गए थे।
सराफा कारोबारी पर दर्ज हुआ मुकदमा
सर्राफा कारोबारी लक्ष्मीकांत वर्मा का सुराग नहीं लगा है। कृष्णा के भाई मिथुन ने अपने जीजा लक्ष्मीकांत वर्मा के खिलाफ बहन कृष्णा और भांजी लाडो की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या करने के पीछे क्या कारण रहा यह अभी पता नहीं चल सका है। लक्ष्मीकांत वर्मा का आए दिन पत्नी से विवाद होता था, लक्ष्मीकांत लग्जरी जिंदगी जीता था, बताया जा रहा है इसके लिए उसने ब्याज पर भी पैसे ले रखे थे।