आगरालीक्स…. आगरा में एक स्कूल की प्रिंसिपल और बाबू अशोभनीय मैसेज भेज दिए, बाबू निलंबित मुकदमा दर्ज।
आगरा के छावनी क्षेत्र के एक स्कूल में बाबू की शिकायत शिक्षिकाओं ने प्रिंसिपल से की, आरोप लगाए कि बाबू का आचरण ठीक नहीं है। पहले बाबू को चेतावनी दी गई, इसके बाद भी सुधार न होने पर बाबू को निलंबित कर दिया गया, 27 अक्टूबर को बाबू को जांच समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया लेकिन वह पेश नहीं हुआ।
प्रिंसिपल को किए अशोभनीय मैसेज
स्कूल की प्रिंसिपल का आरोप है कि बाबू को शिक्षिकाओं की शिकायत पर निलंबित करने के कारण वह उनसे रंजिश मानने लगा है। आरोप है कि बाबू ने उन्हें अशोभनीय मैसेज भेजे, अशोभनीय टिप्पणी की। थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।