आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, कुछ ऐसा हुआ कि युवती के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा। ( Agra News: FIR lodge against Man in Agra#Agra )
आगरा के थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है कि मोनिश निवासी शीतलपुर जिला हमीरपुर ने नाम बदलकर इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया और उस एकाउंट से उसकी बहन से दोस्ती की। चार जून को मोनिश अपने साथ युवक की बहन को ले गया।
धर्म परिवर्तन कराकर कराया निकाह
पजिनों ने 15 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई। युवक की बहन को साथ ले गए मोनिश ने उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह करा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।