आगरालीक्स ….आगरा कॉलेज के बीएससी के छात्र के सुसाइड के मामले में गर्ल फ्रेंड और उसके दोस्त पर मुकदमा। ( Agra News : FIR lodged against Bsc Student girl friend & one other)
आगरा के सदर क्षेत्र की बाबूपुरम कॉलोनी के रहने वाले नितिन सोलंगी आगरा कॉलेज के बीएससी क छात्र थे, 12 जुलाई को उन्होंने सुसाइड कर ली थी। इस मामले में उनके पिता ने छात्र नितिन की गर्ल फ्रेंड और उसके साथी पर आरोप लगाए थे।
मुकदमा किया गया दर्ज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएससी छात्र नितिन के पिता ने आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे की दयालबाग की रहने वाली युवती से दो्स्ती थी। उसके साथ रहते हुए बेटे के खर्च बहुत बढ़ गए थे, इसके चलते वह घर से ज्यादा रुपये लेने लगा था। कुछ दिन बाद पता चला कि युवती बेटे से रुपयों की मांग कर रही थी, मांग पूरी ना होने पर उसने अपने दो्रस्तों के साथ ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर गर्ल फ्रेंड और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।