आगरालीक्स आगरा के नामी हॉस्पिटल में आईवीएफ सेंटर खोलने और साझेदार बनाने का झांसा देकर धोखाधड़ी का आरोप, डॉक्टर दंपती सहित तीन पर मुकदमा।
शाहगंज के रहने वाले शाकिर खान ने कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि परिचित रवि गुप्ता के माध्यम से मनीष्ज्ञ और सोनू से मुलाकात हुई, मनीष ने खुद को दीवानी चौराहा स्थित हॉस्पिटल में आईवीएफ विशेषज्ञ बताया और पत्नी डज्ञॅ. पूनम के दिल्ली एम्स में सात आठ साल का काम करने का अनुभव होने की जानकारी दी। भाई सोनू को एचडीएफसी बैंक में शाखा प्रबंधक बताया।
नामनेर के हॉस्पिटल में आईवीएफ सेंटर खोलने का दिया झांसा
शाकिर का आरोप है कि मनीष ने नामनेर क्षेत्र के नामी हॉस्पिटल के संचालक को अपना मित्र बताया और पत्नी डॉ. पूनम के साथ हॉस्पिटल में आईवीएफ यूनिट शुरू करने की योजना बनाई। आईवीएफ मशीन खरीदने और साझेदारी में निवेश के लिए प्रस्ताव दिया, 50 लाख रुपये निवेश कराने के बाद आठ बीघा जमीन का सौदा खिाकर दो लाख रुपये और ले लिए। आईवीएफ मशीन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये का चेक दिया लेकिन भुगतान नहीं हुआ इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मनीष कुमार, सोनू और डॉ. पूनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस जांच कर रही है।