आगरालीक्स ….आगरा में शाह मार्केट के चर्चित मोबाइल कारोबारी पर छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज।

आगरा के लॉयर्स कॉलोनी निवासी महिला का पुलिस से कहना है कि उनकी शाह मार्केट में सिटी प्लाजा में मोबाइल की दुकान है। दुकान पर उनकी बहन बैठती है, मार्केट में ही जयपुर हाउस निवासी चर्चित मोबाइल कारोबारी की मोबाइल की दुकान है। आरोप है कि मोबाइल कारोबारी और उसके साथी बहन को देखकर गलत इशारे करते हैं।
मारपीट और अभद्रता करने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला का आरोप है कि 19 जनवरी को मोबाइल कारोबारी दुकान में घुस आया था उसने मारपीट और अभद्रता की। इस मामले की शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जबकि दुकान में लगे सीसीटीवी में मारपीट का फुटेज हैं। इस मामले में घटना के पांच महीने बाद डीसीपी सिटी सूरज राय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
दुकान का विवाद
इस मामले में इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मगर, असली विवाद दुकान का है, दुकान मालिक अपनी दुकान खाली कराना चाहता है, जबकि महिला का आरोप है कि उनकी बुजुर्ग मां सहित चार लोगों को पुलिस ने पाबंद कर दिया है, दुकान मालिक के तरफ के पक्ष के किसी को भी पाबंद नहीं किया गया है।
सांकेतिक फोटो