आगरालीक्स आगरा में ढ़ाबे, स्ट्रीट फूड की स्टॉल और झुग्गी झोपियों में भीषण आग, गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से बिकराल हुई आग, स्टॉल जलकर हुई स्वाह।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 में ढ़ाबे के बगल में स्ट्रीट फूड की स्टॉल लगती हैं और इसके पीछे झुग्गी झोपड़ी हैं। मंगलवार रात को झुग्गी झोपड़ी में आग लगने के बाद ढ़ाबे तक आग पहुंच गई। आग लगने से गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया इससे आग की लपटें बेकाबू होती गईं और आस पास की स्ट्रीट फूड की स्टॉल को भी चपेट में ले लिया।

दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
आग की लपटें बेकाबू होने पर आस पास के लोग दहशत में आ गए। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, आग की लपटें तेज होने से ढ़ाबा, स्टॉल और झुग्गी झोपड़ी लगकर स्वाह हो गई।