आगरालीक्स…. आगरा में दीपावली पर गोदाम और टाल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू।
आगरा में दीपावली पर रविवार को आग की घटनाएं हुई। हरीपर्वत क्षेत्र के वजीरपुरा के रहने वाले मनीष का जूता कारखाना और गोदाम है। गोदाम में दीपावली की पूजा की, दीपक जलाए। इसके बाद गोदाम से चले आए। दीपक से गोदाम में रखी कटरन ने आग पकड़ ली। आग की लपटें और धुआं उठने पर स्थानीय लोगों ने सूचना दी। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
भूसे की टाल में लगी आग
दूसरा मामला थाना न्यू आगरा के नगला पदी का है। बम पटाखे चलाने से उठी चिंगारी भूसे की टाल पर गिर गई, इससे आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।