आगरालीक्स…. आगरा में हाईवे पर आग बनी आग का गोला, पिता पुत्र ने कूदकर बचाई जान। ( Agra News: Fire break out in running car on highway#Agra)
आगरा शाहगंज के रहने वाले अकबर अपने पिता इसरार अहमद के साथ कार से सिकंदरा से भगवान टॉकीज की तरफ आ रहे थे। सोमवार रात को सिकंदरा से आगे चलने पर केके नगर के सामने कार के बोनट से धुआं उठने लगा, अकबर ने कार रोक दी लेकिन तब तक धुआं और तेज हो गया। इसके साथ ही आग की लपटें उठने लगी, कार को हाईवे पर रोक का पिता पुत्र दोनों कार से कूदकर बाहर निकल आए।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया
देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गईं और कार आग का गोला बन गई। आग की लपटें तेज होने से हाईवे पर जाम लग गया, स्थानीय लोगों की मदद से भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका, दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सांकेतिक फोटो