आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर में किराना स्टोर और कॉस्मेटिक शॉप में लगी आग. लाखोें का सामान जला
आगरा के बल्केश्वर चौराहे पर किराना स्टोर और एक कॉस्मेटिक शॉप में भीषण आग लग गई. आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है. पहले आग किराना स्टोर में लगी और वह तेजी से फैलती हुई पास में कॉस्मेटिक शॉप में पहुंच गई. दमकल की गाड़ी ने डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. बाइक भी जली है.
दुकान स्वामी ने बताया कि आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.