आगरालीक्स…आगरा की लॉयर्स कॉलोनी के एक घर में लगी आग. दूसरी मंजिल पर आग की लपटें और तीसरी मंजिल पर फंसी बुजुर्ग महिला. बचाने पहुंचे दो युवक भी फंसे…..फायर ब्रिगेड
आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत लॉयर्स कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई आग के कारण तीसरी मंजिल पर एक बुजुर्ग महिला फंस गई. जब इसकी जानकारी महिला की बहन के दो लड़कों को हुई तो वो उन्हें बचाने के लिए पहुंच गए लेकिन आग में वो भी फंस गए. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर तीनों को सकुशल बाहर निकाला. एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका.आग लॉयर्स कॉलोनी के बी 10 में सोमेंद्र कुमार और मुनेंद्र कुमार रहते हैं. घर के पीछे वाले हिस्से में तीसरी मंजिल पर उनकी 90 साल की मौसी दया गुप्ता रहती हे. मंगलवार सुबह 11 बजे घर के पिछले हिस्से की दूसरी मंजिल पर आग लग गई. धुआं को देखकर तीसरी मंजिल पर मौजूद वृद्धा दया गुप्ता को बचाने के लिए उनकी बहन के दो बेटे सोमेंद्र और मुनेंद्र पहुंच गए लेकिन आग की लपटों में वो भी बुरी तरह से घिर गए. यह देख उन्होंने शोर मचा दिया.
सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए. दमकल कम्रियों ने सीढ़ी लगकर तीनों को बचाया और नीचे लेकर आए. आग से घर का सामान जल गया. करीब एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. मकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.