Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: Fire fighting systems will be checked in buildings, hospitals, shopping complexes…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Fire fighting systems will be checked in buildings, hospitals, shopping complexes…#agranews

201

आगरालीक्स…आगरा में शोरूम, बिल्डिंग में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं. इन्हें रोकने के लिए बिल्डिंग्स, अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्पलेक्सों में चेक की जाएंगी अग्निशमन व्यवस्थाएं. आग की बढ़ती घटनाओं पर सीएम योगी ने दिए निर्देश

आगरा में आग लगने की घटनांए बढ़ी हैं. आज संजय प्लेस स्थित कम्प्यूटर शोरूम में भीषण आग लग गई. आग से लाखों रुपये के लैपटॉप व अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए. इससे दो दिन पहले फतेहाबाद रोड स्थित कैलाश टाकीज के पास कमर्शियल बिल्डिंग में भी आग की घटना घटित हुई थी. हाइवे स्थित एमआई फर्नीचर के शोरूम में भी भीषण आग की घटना घटित हो चुकी हैं. इसके अलावा शाह मार्केट सहित अन्य स्थानों में भी हाल ही में आग लगने की घटनाएं हुई हैं. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है.

अग्निशमन व्यवस्थाएं नहीं
आगरा में भी कई जगह ऐसी हैं जहां अग्निशमन व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक नहीं हैं. शोरूम से लेकर बहुमंजिला इमारतों में आग रोकने के लिए उपकरण तो लगे हैं लेकिन वो काम नहीं करते और शोपीस बने हुए हैं. ऐसे में जब आग लगती है तो उस पर काबू नहीं पाया जाता है. कई अस्पताल भी ऐसे हैं जहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं.

सीएम योगी ने दिए आदेश
आग लगने की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी ने सोमवार को सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि में अग्निशमन व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया जाए. इसको लेकर पूरे प्रदेश में तत्काल अभियान चलाकर यह कार्य किया जाए सभी फायर स्टेशन पूरी मुस्तैदी से कार्यरत रहें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

आगरा

Agra News: Students from the 1976 batch visited Agra College to celebrate their golden jubilee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में आए 1976 बैच के विद्यार्थी. 50 साल बाद फिर...

आगरा

Agra News: Delivery boy concocted a fake robbery story; police caught him…#agranews

आगरालीक्स….आगरा का शातिर डिलीवरी बॉय. आनलाइन गेम में 1.12 लाख रुपये हार...

आगरा

Agra Weather: Weather changes in Agra; chill felt at night—check today’s temperature…#agranews

आगरालीक्स...आगरा का मौसम बदला. अब शाम छह बजे ही हो रहा अंधेरा....

error: Content is protected !!