आगरालीक्स…आगरा में पहली जूनियर राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप के पहले दिन कड़े मुकाबले देखने को मिले, उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को हरा जीत से आगाज किया
आगरा में राष्ट्रीय हैमर बॉल संघ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश हैमर बॉल संघ द्वारा शुक्रवार को आगरा कैंट स्थित गोवर्धन स्टेडियम में प्रथम जूनियर राष्ट्रीय हैमर बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
पहले दिन देशभर से आईं टीमों ने एक-दूसरे को हराने के लिए मैदान पर कड़ी मेहनत की। तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता में देशभर के 150 से अधिक खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
आयोजन सचिव सीमा पाठक ने बताया कि पहले दिन उत्तर प्रदेश ने हिमाचल को, मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को, मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को हराकर जीत से शुरुआत की। बालक और बालिका वर्ग में खेली जा रही प्रतियोगिता में देर शाम तक मुकाबले जारी रहे।
प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। राष्ट्रीय हैमर बॉल संघ के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न प्रदेशों से 25 प्रशिक्षक इस दौरान आयोजित कार्यशाला में भी शिरकत कर रहे हैं।
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक दीपक श्रीवास्तव हैं। कार्यशाला में हैमर बॉल की बारीकियों को सिखाया जाएगा और दो दिनी कार्यशाला के अंत में सभी प्रशिक्षकों की परीक्षा ली जाएगी।
निर्णायकों की भूमिका में मुशेद जमाल, विजय पाल, हनुमान, राकेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, पूर्ण चंद ने निभाई। आयोजन में जोगिंद्र देव आर्य, जगदीश सहोता, अनिल सहारे, साजन सिंह राठौड़, रविंद्र कपिल, उत्तर प्रदेश हैमर बॉल संघ के अध्यक्ष मुशाहिद खान, सचिव विजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।