आगरालीक्स..अब आगरा में हार्मोन, थायरॉयड, डाइबिटीज रोग की सुपर स्पेशलिस्ट सेवाएं भी. अनुराम हैल्थकेयर की पहली ओपीडी का हुआ शुभारंभ
डाइबिटीज, थॉयराइड व हॉर्मोन रोग के सुपर स्पेशलिस्ट डा. अभिनव कुमार गुप्ता, डी एम(एंडोक्रिनोलॉजी) ने रविवार को को शांति मधुवन प्लाजा दिल्ली गेट स्थित “अनुराम हैल्थकेयर” में अपनी पहली ओपीडी का शुभारंभ किया। डा. अभिनव गुप्ता हॉर्मोन रोग के परामर्श व इलाज के लिए आगरा में पहले सुपर स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ हैं। डा.गुप्ता अभी जयपुर के सी के विरला हॉस्पिटल में हॉर्मोन रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। वह हर माह के तीसरे रविवार को अनुराम हैल्थकेयर दिल्लीगेट आगरा पर अपनी सेवाएं देंगे।

आज प्रथम ओपीडी के अवसर पर ” अनुराम हैल्थकेयर” की संचालिका डा.महिमा उपाध्याय (स्त्रीरोग / IVF विशेषज्ञ) ने डा. अभिनव गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डा. महिमा ने बताया कि आगरा में अभी तक कोई भी डी एम एंडोक्राइनोलॉजिस्ट (हॉर्मोन रोग विशेषज्ञ) नहीं है। डा. अभिनव के आगरा में सेवा देने से डाइबिटीज, थॉयराइड एवं हॉर्मोन रोगों से ग्रस्त लोगों को उच्च स्तरीय परामर्श, इलाज एवं स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।