आगरालीक्स…. आगरा की पांच बेटियों का यूपी सीनियर महिला टी-20 टीम में चयन, यूपी सीनियर महिला टी-20 में आगरा का दबदबा हो गया है।
यूपी सीनियर महिला टी-20 में राशि कन्नौजिया, अंजली सिंह, तनु काला, अलमास भारद्वाज और आफरीन का चयन हुआ है, आफरीन पहली बार टीम में चुनी गई हैं, मीडियम पेसर आफरीन आगरा की हैं।

रेलवे में कार्यरत ओपनर बल्लेबाज अनीता लोधी ने मेघालय में गेस्ट प्लेयर के रूप में जगह बनाई है। मीडियम पेसर गेंदबाज और आलराउंडर व डीआरएम कार्यालय में तैनात क्षमा सिंह ने भारतीय रेलवे की सीनियर टीम में स्थान बनाया है।