Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra News: Five-day Shri Krishna Janmashtami festival at Agra’s Shri Mahalakshmi Temple, Balkeshwar, begins on September 1…#agranews
आगरा

Agra News: Five-day Shri Krishna Janmashtami festival at Agra’s Shri Mahalakshmi Temple, Balkeshwar, begins on September 1…#agranews

252

आगरालीक्स…आगरा के श्री महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में पांच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 1 सितंबर से. इस बार 11 किलो की सतरंगी पोशाक, निशान यात्रा, फूल बंगला और भजन संध्या रहेंगी आकर्षण का केंद्र

यमुना तट बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर एक बार फिर श्रीकृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर होने जा रहा है। श्री देवी जी ट्रस्ट एवं श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 18वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 1 से 5 सितंबर तक पांच दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान मेहंदी उत्सव, म्यूजिक भजन कंसर्ट, निशान यात्रा, सतरंगी पोशाक यात्रा, भव्य भजन संध्या, फूल बंगला, छप्पन भोग और विशाल श्याम रसोई सहित अनेक आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन सोमवार को वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में किया गया। श्री देवी जी ट्रस्ट के राम मोहन कपूर, सतीश गोपाल कपूर, अपिल कपूर, तुषार कपूर एवं संजय कपूर ने मां महालक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि लगातार 18वें वर्ष आयोजित होने वाला यह महोत्सव आगरा के श्रद्धालुओं के लिए श्रीकृष्ण भक्ति, आस्था और उत्सव का विशेष अवसर होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियां 29 अगस्त को भट्टी पूजन के साथ प्रारंभ होंगी। इसके बाद 1 सितंबर को भूमि पूजन कर महोत्सव की औपचारिक आधारशिला रखी जाएगी। महामंत्री मनोज जैन एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 2 सितंबर को मंदिर परिसर में ‘कान्हा के नाम की मेहंदी’ का आयोजन होगा। इस बार मेहंदी महोत्सव के साथ पहली बार म्यूजिक भजन कंसर्ट भी आयोजित किया जा रहा है, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वल्लभा बैंड अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

निशान यात्रा में उमड़ेगा भक्ति का सैलाब
3 सितंबर को प्रातः 7 बजे निशान यात्रा आयोजित होगी। श्रद्धालु निशान लेकर बल्केश्वर महादेव मंदिर से जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर तक यात्रा में शामिल होंगे। पूरे मार्ग में निशान यात्रा का पुष्पवर्षा एवं इत्रवर्षा से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसी दिन शाम 6 बजे राधानगर से श्री महालक्ष्मी मंदिर तक पोशाक यात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष मां महालक्ष्मी को अर्पित की जाने वाली विशेष पोशाक का वजन 11 किलो होगा। वृंदावन से विशेष रूप से तैयार होकर आ रही यह पोशाक सतरंगी रंगों और आकर्षक कढ़ाई से सुसज्जित होगी।

4 सितंबर को सजेगा भव्य श्याम दरबार
4 सितंबर की शाम भक्ति संगीत से सजेगी। प्रख्यात गायक बजराज सिंह लक्खा, कानपुर की शर्मा सिस्टर्स बेटू एवं आल्या शर्मा अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी। इस अवसर पर मंच पर श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जिसकी विशालता 40×100 फीट होगी। श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार पंडित सीताराम शर्मा द्वारा किया जाएगा। इसी दिन मां महालक्ष्मी का भव्य फूल बंगला वाटिका की थीम पर सजाया जाएगा और मां को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

5 सितंबर को 7000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए श्याम की रसोई
महोत्सव के अंतिम दिन 5 सितंबर को 7000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विशाल श्याम की रसोई आयोजित की जाएगी। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोजन की सुचारु व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

ये रहे उपस्थित
आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में पवन जैन, विनोद राठौर, मनीष गुप्ता, हेमेन्द्र मोहता, रोहित अग्रवाल, रोहित गोयल, अंशु मित्तल, अजय अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, संजय शर्मा पंडित जी, सुशील गुप्ता, राकेश अग्रवाल, दिलीप भंडारी, अमित मित्तल, सुमित अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्ता, भोलानाथ अग्रवाल, मनीष गोयल, बंटी पाल, हरिओम बाबा पार्षद, दयाल कालरा, ध्रुव, निर्भय मित्तल, अतुल अग्रवाल, मनीष कोड इंडिया, दीपक ढल, रमाकांत पंडित जी, कुशल बंसल, गौरव अग्रवाल, कौशल बंसल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

MLC election Agra 2026: Polling parties dispatched; voting begins tomorrow morning..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल एमएलसी चुनाव के लिए मतदान. केंद्रीय मंत्री ने अधिवक्ताओं...

आगरा

Agra News: Illegal SIM box network busted in Agra; two arrested, 8 SIM boxes seized…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 अवैध सिम बॉक्स...

आगरा

Agra News: Devotees welcomed the forms of Ram and Janaki by washing their feet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण,...

आगरा

Agra News: UPMRC deployed anti-smog guns and water tankers to spray the construction site…#agranews

आगरालीक्स…आगरा को त्योहार से पहले प्रदूषण मुक्त रखने का प्रास. मेट्रो ने...

error: Content is protected !!