आगरालीक्स…आगरा में पत्नी और बेटे के साथ कैलादेवी से आ रहे युवक की बाइक सामने आ रही बाइक से टकराई. बच्चा सहित सभी घायल
आगरा के ग्वालियर हाइवे पर शनिवार को टोल प्लाजा के पास दो बाइकों की आमने सामने की भिडंत में एक बच्चा सहित पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर बुरी तरह से गिर गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी सैंया ले जाया गया.फिरोजाबाद में रहने वाला शिवम अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे देव के साथ करौली में कैला देवी के दर्शन कर बाइक से वास लौट रहा था. शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सैयां टोल प्लाजा के पास इनकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार आमने सामने की भिडंत हो गई. हादसे में शिवम, प्रियंका और देव के अलावा दूसरी बाइक पर सवार ताराचंद व वीरी सिह निवासी सैंया घायल हुए हैं.