आगरालीक्स…. आगरा में पांच थाना प्रभारियों में फेरबदल किया गया है। इंस्पेक्टर सदर नीरज कुमार शर्मा को इंस्पेक्टर सिकंदरा बनाया गया है, इसी तरह से अन्य थाना प्रभारियों में फेरबदल किया गया है।
लोकसभा चुनाव के चलते तीन साल पूरे कर चुके आगरा से 37 इंस्पेक्टरों का तबादला दूसरे जनपदों में किया गया है। इसके चलते कई थाने के प्रभारी बदले गए हैं।
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सोमवार रात को पांच थाना प्रभारियों में फेरबदल किया। थाना सिकंदरा के प्रभारी आनंद साही का तबादला हो गया है उनकी जगह इंस्पेक्टर सदर नीरज कुमार शर्मा को इंस्पेक्टर सिकंदरा बनाया गया है। इंस्पेक्टर रकाबगंज प्रदीप कुमार को इंस्पेक्टर सदर, अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुदामा लाल को इंस्पेक्टर रकाबगंज बनाया गया है।
पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर देवी प्रसाद तिवारी को इंस्पेक्टर अछनेरा और चौकी इंचार्ज एसआई नीलम राणा को एसओ पर्यटन थाना बनाया गया है। इंस्पेक्टर पर्यटन थाना रीना का भी तबादला दूसरे जिले में हो गया है।